दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री अरविन्द कुमार पाठक एड0 को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाया जाने पर अधिवक्ताओं में हर्ष है।
इस अवसर पर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक एड0 को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की संस्कृति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 अजय राय की स्वीकृति पर चेयरमैन उ0प्र0 कांग्रेस विधि विभाग लखनऊ द्वारा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।
समारोह में श्री अरविन्द कुमार पाठक को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समम्म सम्मान समारोह की अध्यक्षता देवरकरन सिंह एड0 संयोजक एवं संचालन रणधीर सिंह एड0 मंत्री द्वारा किया गया।
इस समारोह में जफर इकबाल एड0 पूर्व अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह एड0 पूर्व मंत्री, कल्पनाथ पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष एड0, धीरेन्द्र त्रिपाठी एड0, सत्येन्द्र तिवारी एड0, कृष्णचन्द्र उपाध्याय एड0, रामानन्द यादव एड0, बालकेश्वर त्रिपाठी एड0 पूर्व मंत्री, लालधर यादव एड0, विरेन्द्र यादव एड0, रामनयन यादव एड0 पूर्व मंत्री, जयप्रकाश यादव पूर्व मंत्री, देवमुनि राजभर एड0, आभा श्रीवास्तव एड0, उमेश राय एड0, रामनगीना उपाध्याय एड0 सहित अन्य कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
अन्त में महासचिव द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस की मुखिया श्रीमती सोनिया गांधी व वरिष्ठ नेता / सासद मा0 राहुल गांधी व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया गया।