नबीनगर स्टेशन पर कट्टा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

6 / 100 SEO Score

राजबाबू चंदौली ब्यूरो चीफ

डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने दो युवकों को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गढ़वा (झारखंड) निवासी विशाल कुमार (25) और मनीष कुमार यादव (20) के रूप में हुई। आरपीएफ के अनुसार, दोनों संदिग्ध हालत में पिट्ठू बैग लेकर घूम रहे थे। तलाशी लेने पर बैग से भगवा गमछे में लिपटा देशी कट्टा और काले प्लास्टिक में रखे 8 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने और पकड़े जाने पर हथियार के जरिए भागने की बात बताई। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में कार्रवाई कर दोनों को राजकीय रेल थाना सोननगर को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, विशाल पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के सात मामलों में जेल जा चुका है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!