5 / 100 SEO Score

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को वितरित की गई आयरन की गोलियां व सैनिटरी नैपकिन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स इकाई एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नियामताबाद फेज-1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को आयरन की गोलियां एवं सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं के रक्तचाप (बीपी) की जांच भी की गई।

इस दौरान गृह विज्ञान विभाग की डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक भोजन को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों को कॉपी, पेन एवं टॉफी का वितरण किया गया। इससे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद महाविद्यालय के पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां छात्राओं का बीपी मापा गया तथा उन्हें आयरन की गोलियां और सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
सत्य सवेरा से जिला ब्यूरो चीफ चंदौली राज बाबू

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!