प्रदेश महासचिव बने संदीप कपूर, मोहम्मद बेलाल व दिग्विजय सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी

आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया संदीप कपूर बंटी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है और मोहम्मद बेलाल आजमी को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस आउट रीच सेल का महासचिव एवं दिग्विजय सिंह विशाल को सचिव नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियोंको बधाइयां दी। और उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा संदीप कपूर बंटी एक संघर्षशील और जुझारू नेता है पूर्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव थे पार्टी ने उनके संघर्षों और अमूल्य योगदान को देखते हुये उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में महासचिव नियुक्त किया है। मोहम्मद बेलाल आजमी एवं दिग्विजय सिंह छात्र राजनीति से ही संघर्षशील व्यक्ति हैं उनकी नियुक्ति से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शीर्ष नेतृत्व का आभार। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, मिर्ज़ा शाने आलम बेग, नदीम खान, मनोज कुमार सिंह, अजीत राय, शीला भारती, जावेद अहमद, प्रदीप यादव, मिर्जा बरकतुल्लाह बेग, शाहिद खान, रियाजुल हसन, सोनू प्रजापति, डॉ. आदित्य सिंह आदि लोगों ने भी बधाइयां दी और नियुक्ति के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!