मऊ-आजमगढ़ के एसपी ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था

7 / 100 SEO Score

दोहरीघाट। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पांडेय ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्या के साथ बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोडी, और क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा के साथ दोहरीघाट स्थित घाघरा पुल से लेकर आजमगढ़ जनपद सीमा तक श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के आगमन/प्रवास तथा प्रस्थान की समुचित सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थों को पिकेट/बैरियर व पुलिस प्रबन्धन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply