पंजाब के इन दो गांवों में अब नहीं हो पाएंगी लव मैरिज , सख्त आदेश

6 / 100 SEO Score

पंजाब के फरीदकोट के गांवों में लव मैरिज पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे युवक और युवती जो परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करेंगे उनका सार्वजनिक बहिष्कार किया जाएगा। यह फैसला एक नहीं बल्कि दो पंचायतों ने लिया है। इसके अलावा गांव में बाहर के लोगों के रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। फरीदकोट जिले के गांव सिरसड़ी और अनोखपुरा की दोनों पंचायतों ने कुछ अहम प्रस्ताव पारित किए हैं। इन प्रस्तावों में गांव में ही प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवतियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय शामिल है। ग्राम पंचायत सिरसड़ी और ग्राम पंचायत अनोखपुरा बस्ती ने संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सिरसड़ी की सरपंच ज्ञान कौर और अनोखपुरा बस्ती के सरपंच बलजीत सिंह ने की। पंचायतों ने सर्वसम्मति से यह भी तय किया कि गांव में बाहरी लोगों के रहने पर पाबंदी लगाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति गांव के आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र के बिना गांव में नहीं रह सकेगा। पंचायतों का दावा है कि प्रेम विवाह पर प्रतिबंध लगाने से ऑनर किलिंग को काफी हद तक रोका जा सकता है

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!