मोतिहारी। बंजरिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर देसी शराब के कारोबार एवं शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कांड संख्या 357/26 में चेलाहा गांव निवासी लक्ष्मण मुखिया (50 वर्ष) एवं राकेश मुखिया (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल (BR-05-BR-1340) तथा लगभग 55 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।
वहीं कांड संख्या 358/26 में शराब सेवन के आरोप में मोला कुमार, राजेश कुमार एवं अंशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपित पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
बंजरिया थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।