सत्य सवेरा ब्यूरो
लखनऊ/आजमगढ़, 15 जून 2026। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद आजमगढ़ में तैनात औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) सीमा वर्मा का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सीमा वर्मा को आजमगढ़ से स्थानांतरित कर जनपद बलिया में औषधि निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि सीमा वर्मा बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अपने नवीन तैनाती जनपद बलिया में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह स्थानांतरण आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।