*वाराणसी में करणी सेना के घेराव कार्यक्रम से पहले आजाद अधिकार सेना के जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह हाउस अरेस्ट..*
चन्दौली।वाराणसी में करणी सेना द्वारा प्रस्तावित मुख्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर चंदौली में भी हलचल तेज हो गई है।आजाद अधिकार सेना के चंदौली जिला प्रभारी और अतिरिक्त प्रभार प्रदेश प्रभारी बिहार अजीत प्रताप सिंह को उनके गांव जमुनीपुर में हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि वाराणसी में करणी सेना के मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। अजीत प्रताप सिंह को उनके पैतृक गांव जमुनीपुर में ही रोके जाने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई है।हालांकि हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई के विस्तृत कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।इस घटनाक्रम के बाद अब सबकी नजर वाराणसी में प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।वहीं जब इस प्रकरण में अजीत प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की मेरा करणी सेना से कोई लेना-देना नहीं जबकि मै आजाद अधिकार सेना से जुड़ा हूं फिर भी मुझे मेरे पैतृक गांव जमुनीपुर सदर कोतवाली की पुलिस प्रशासन ने मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है।उन्होंने यह भी कहा कि यह मौजूदा सरकार की तानाशाही है जो इस लोकतंत्र में लोगों को अपनी बातें रखने से रोक रही है सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार है लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार तानाशाही दिखाते हुए मानव अधिकारों का हनन कर रही
सत्य सवेरा से जिला ब्यूरो चीफ चंदौली राज बाबू