‘मुझे फख्र है, जब PM मोदी आए तो उन्होंने देश को मंत्र दिया’, संविधान बहस में बोले किरेन रिजिजू

6 / 100 SEO Score

‘मुझे फख्र है, जब PM मोदी आए तो उन्होंने देश को मंत्र दिया’, संविधान बहस में बोले किरेन रिजिजू संसद के शीतकालीन सत्र का आज 15वां दिन है। लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है, जिसका आज दूसरा और आखिरी दिन है। देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में शुक्रवार से दो दिन की चर्चा शुरू हुई और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज इस पर अपनी राय रखी।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक मंत्र देश के सामने रखा। वह मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकसा, सबका विश्वास और सबकी प्रयास।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे फख्र है, जब प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल शुरू हुआ तो संविधान का पालन करते हुए अपनी सरकार का मंत्र देश के सामने रखा। वह मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।’

प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा का हमला
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले संबोधन पर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा का हास्यास्पद आत्मघाती लक्ष्य और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के बारे में अजीबोगरीब भूल, कल संसद में उनके खोखले, सतही, खाली बयानबाजी का शर्मनाक मुख्य आकर्षण बन कर सामने आया। उनके भाषण से पता चलता है कि वे जमीनी हकीकत और जनता की भावनाओं से कितनी दूर हैं।’

पीएम मोदी के बोलने का सोचकर घबरा गई थीं प्रियंका
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी बिना तैयारी के, बिना जानकारी के और इतनी अनभिज्ञ थीं कि उन्होंने कांग्रेस की कुशासन वाली सरकार के बजाय हिमाचल प्रदेश की अपनी कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने उद्योगपतियों पर बड़े-बड़े उपकार किए हैं और इसके परिणामस्वरूप छोटे किसान दुख में हैं। कल संसद में प्रियंका गांधी ने इतनी बड़ी गलती क्यों की? शायद उनके दिमाग में यही चल रहा था जिससे वे घबरा गई थीं कि प्रधानमंत्री मोदी जी भी आज उसी संविधान पर बोलेंगे। इसलिए प्रियंका गांधी जानती थीं कि वे जो भी झूठ और मिथ्या बातें फैला रही हैं, उनका जवाब दिया जाएगा और उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा आज अपने भाषण में कांग्रेस के झूठे आख्यान का पर्दाफाश किया जाएगा, शायद इसीलिए वह फिसल गई और यह गलती कर बैठीं।

केशवन ने कहा, ‘राहुल गांधी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो संसद उनका निजी खेल का मैदान हो…भारत के लोग देख रहे हैं। कांग्रेस को आज कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि आज जब प्रधानमंत्री संविधान पर बहस पर बोलेंगे तो वह कांग्रेस पार्टी के झूठ और मिथ्यात्व को तोड़कर रख देंगे और देश के सामने कांग्रेस पार्टी को बेनकाब कर देंगे।’

Share

Leave a Reply