म्यांमार में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने तुरंत मानवीय सहायता के रूप में 15 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी है

10 / 100 SEO Score

म्यांमार में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने तुरंत मानवीय सहायता के रूप में 15 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी है. भारतीय वायुसेना के C-130J विमान ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी और राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंची. इस सहायता पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वॉटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी जरूरी दवाएं शामिल हैं. भारत हमेशा प्राकृतिक आपदाओं के समय पड़ोसी देशों की मदद के लिए तत्पर रहा है और इस बार भी उसने अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!