*__जम्मू-कश्मीर: वक्फ कानून को लेकर विधानसभा में हंगामा, फाड़ी बिल की कॉपी_*

10 / 100 SEO Score

जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सोमवार को वक्फ कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने से इनकार करने पर हुए हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. यह पहली बार है जब बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।
जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई नजीर गुरेजी और तनवीर सादिक के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने वक्फ कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का प्रस्ताव रखा. इसके लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और कुछ स्वतंत्र सदस्यों सहित नौ सदस्यों ने अध्यक्ष को नोटिस दिया।
सदन के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने इस कदम का विरोध किया. इसके कारण चारों ओर से शोरगुल शुरू हो गया जो दो मिनट से अधिक समय तक जारी रहा. कहा जा रहा है कि इस दौरान कथित रूप से बिल की कॉपी फाड़ी गई. विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के नियम 58 का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि विधेयक अभी न्यायालय में है, इसलिए सदन में स्थगन की अनुमति नहीं दी जा सकती.उन्होंने कहा, ‘मैं सदन में स्थगन की अनुमति नहीं दे सकता, क्योंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है.’ इस इनकार के बाद एनसी, कांग्रेस और पीडीपी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. तभी सदन को स्थगित करने पर जोर देते हुए वेल की ओर चले गए. हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Reply