समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का पोस्ट हाथ में लेकर किया विरोध

6 / 100 SEO Score

भारतीय सेना व कर्नल सोफ़िया
सोफ़िया कुरैशी के खिलाफ
अपमानजनक व निंदनीय बयान देने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक व मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पोस्टर लगाकर भाजपा के सेना विरोधी व स्त्री विरोधी चरित्र को उजागर किया, चूंकि भाजपा नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री व उपमुख्यमंत्री के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई भी नैतिक व पार्टी के स्तर पर कार्यवाही नहीं की इसलिए हम सभी काशी वासियों को विजय शाह व जगदीश देवड़ा का पोस्टर लगाकर जनता को यह समझना अति आवश्यक है कि यह बयान सिर्फ विजय शाह व जगदीश देवड़ा का नहीं बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी का है , पूर्व में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी तमाम तरह के घोटाले के साथ-साथ कारगिल युद्ध के दौरान ताबूत घोटाला करने का काम किया उसी क्रम में आज भी भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार सेना व स्त्रियों के साथ ही अधिकारियों को व उनके परिवार को गाली देने का काम, धमकी देने का काम व अपमानित करने का काम कर रहे हैं इस कुकृत्य में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व भी शामिल है, आज हम सभी काशीवासियों ने मैदागिन चौराहा, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज, गोदौलिया व कचहरी सेना का अपमान व कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले गद्दारों का पोस्टर लगाया।
          इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से ज़ीशान अंसारी, शुभम सेठ “गोलू”, अमरेंद्र पांडेय, अभिषेक झा, आकाशदीप विश्वकर्मा, आनंद चौरसिया, आलोक सौरभ, अमित कुमार, जाहिद अख्तर, ज़ीशान, रितेश गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।

Share

Leave a Reply