उत्तरप्रदेश के रसड़ा के वर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन,जनता में शोक की लहर

6 / 100 SEO Score


उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार बसपा से विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
खबर क़ो सुन लोग स्तब्ध है और उनके खोने का गम बया कर रहे है l

उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। अपने सहज स्वभाव, जनसरोकारों और क्षेत्र में सक्रियता के कारण वह रसड़ा ही नहीं, पूरे बलिया में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
अब ऐसा नेता बिरले ही रसड़ा क़ो मिलेगा ऐसी चर्चा आम है

उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है

उमाशंकर सिंह अपने पीछे ऐसा राजनीतिक और सामाजिक योगदान छोड़ गए हैं, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!