6 जून को चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

10 / 100 SEO Score

पीएम मोदी 6 जून 2025 को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वह अंजी पुल और भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज का भी शुभारंभ करने वाले हैं. ‘चिनाब रेल ब्रिज’ कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा. यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा. दरअसल चिनाब रेल ब्रिज को इंजीनियरिंग का एक आधुनिक चमत्कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा.
.
.
जम्मू और कश्मीर में स्थित यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है. यह ब्रिज पेरिस के मशहूर एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है और दिल्ली की मशहूर कुतुब मीनार से लगभग 287 मीटर ऊंचा है. चिनाब रेल ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. 272 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग में 1315 मीटर का यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस पुल का निर्माण 1486 करोड़ की लागत से किया गया है. यह 266

Share

Leave a Reply