शहीद जवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

8 / 100 SEO Score

पटना। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए बक्सर जिले के चौसा निवासी सेना के हवीलदार सुनील सिंह यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट लाया गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुनील सिंह यादव 9 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले राजौरी में इलाज मिला, फिर 15 मई को उधमपुर सेना अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। 22 दिन तक चले इलाज के बाद 7 जून को उनका निधन हो गया। जवान की शहादत पर पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!