*पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का हार्ट-अटैक से निधन:*

6 / 100 SEO Score

अपनी मौत की अफवाह पर हंसाते हुए कहते थे-टाइगर अभी जिंदा है, कल रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
~~~~~~~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के परिवार के करीबी भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है।
हास्य कवि दुबे का अंतिम संस्कार गुरुवार 27 जून को सुबह 10:30 बजे होगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान अशोका प्लेटिनम बंगला नंबर 25 से रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट तक जाएगी।
कार्डिएक इंस्टीट्यूट के डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। जांच में पाया गया कि उनकी दिल की नसों में ब्लॉकेज है। एंजियोप्लास्टी सफल रही। उसके बाद वह ठीक थे, लेकिन शायद आईसीयू में विचलित थे।
घबराहट की वजह से कोलेप्स हो गए थे, लेकिन फौरन उन्हें रिवाइव किया गया। किडनी का फंक्शन वापस आ गया था। ब्लड प्रेशर सही हो गया था, लेकिन दोपहर में फिर से एक कार्डिएक अरेस्ट आया। उन्हें दो कार्डिएक अरेस्ट आए और फिर उनका निधन हो गया।
डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर कवि कुमार विश्वास, राज्यपाल रामेन डेका, CM विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व CM भूपेश बघेल और मीर अली मीर समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। लिखा पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!