दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की

9 / 100 SEO Score

आरोप है कि उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया था। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। पूरी यात्रा के दौरान कई बार उसने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की।

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने CISF जवानों को बुलाया। CISF ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन की ओर से जयपुर एयरपोर्ट थाने में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की शिकायत दी गई है।

Share

Leave a Reply