ड्रोन हमले में उग्रवादी संगठन ULFA का दावा- मारा गया सीनियर लीडर

6 / 100 SEO Score

म्यांमार बॉर्डर पर भारतीय सेना ने किए ड्रोन हमले!!

1. म्यांमार के सागिंग क्षेत्र मेंउग्रवादी संगठन ULFA(I) ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर उनके शिविरों पर ड्रोन हमले किए हैं।

2. ULFA(I) के अनुसार, इस हमले में एक वरिष्ठ नेता मारा गया और लगभग 19 लोग घायल हुए हैं।

3. हालांकि, रक्षा प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी से इनकार किया है।

*सेना ने इस तरह के किसी भी ऑपरेशन की जानकारी होने से मना कर दिया है।*

ULFA ने दावा किया कि उनका सीनियर लीडर इस हमले में मारा गया है।

*भारतीय सेना ने म्यांमार में ULFA-I पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 100+ ड्रोन से उड़ाया आतंकी कैंप: कमांडर नयन असोम समेत तमाम काडर ढेर*

भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर ULFA-I (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट) और NSCN-K (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग) के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किए। हमले में ULFA-I का कमांडर नयन मेधी उर्फ नयन असोम मारा गया है।

उधर, ULFA-I ने हमले की पुष्टि की है। बताया गया कि कई मोबाइल कैंपों पर ड्रोन से हमले किए गए हैं। संगठन ने बताया कि इसमें एक वरिष्ठ नेता मारा गया है, जबकि लगभग 19 लोग घायल हुए हैं। हालाँकि, भारतीय सेना ने अब तक इस ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रविवार (13 जुलाई 2025) तड़के हुए इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारत-म्यांमार सीमा के पास नागा स्व-प्रशासित क्षेत्र में स्थित शिविरों को निशाना बनाया गया। सर्जिकल स्ट्राइक में 100 से अधिक हवाई वाहनों का इस्तेमाल किया गया। ऑपरेशन को म्यांमार सेना के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है।

Share

Leave a Reply