करण कुंद्रा के साथ मिलकर एल्विश यादव ने मारी बाजी, जीत ली “लाफ्टर शेफ” की ट्रॉफी

6 / 100 SEO Score

टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के विनर के नाम से पर्दा उठ गया है. एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है. ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विनर के तौर पर दोनों के नाम का ऐलान हुआ. कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ’ विनर के नाम के ऐलान के साथ ऑफ एयर हो गया है. आज रात को इस शो का फिनाले हुआ, जहां पर विनर के नाम का ऐलान किया गया. शो का खिताब करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी के नाम हुआ. इन दोनों ने मिलकर शो में न सिर्फ कुकिंग की बल्कि लोगों को खूब हंसाया भी. और बन गए ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के विनर। शो में कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिला. तमाम कंटेंस्टेंट के साथ-साथ शो की होस्ट भारती सिंह ने भी ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया. जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा था, फैंस की भी उत्सुकता बढ़ती जा रही थी कि आखिर विनर कौन होगा. अब विनर हम सबके सामने है.

सभी साथियों को पीछे छोड़ते हुए करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने बाजी मार ली. इसी साल 25 जनवरी से शो शुरू हुआ था और लगभग 6 महीने तक चला. इस शो का पहला सीजन 1 जून 2024 से टीवी पर ऑन एयर हुआ था. हालांकि, वो सीजन अचानक से ही ऑफ एयर हो गया था. ऐसे में उस सीजन को कोई विनर नहीं मिल पाया था. अब एल्विश और करण के रूप में इस शो को विजेता मिल गया है. इससे पहले एल्विश ‘बिग बॉस OTT सीजन 2’ का खिताब भी जीत चुके हैं

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!