याचिका में कहा गया है –
“कि विनायक दामोदर सावरकर पर उनकी टिप्पणियों और हाल के राजनीतिक मुद्दों, विशेष रूप से “वोट चोरी” के आरोपों के कारण उनकी जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि मानहानि मामले के शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे के वंशज हैं, जिनका परिवार हिंसा और असंवैधानिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। राहुल ने महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं, जैसे रवीनीत सिंह बिट्टू और तरविंदर सिंह मारवाह, ने उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकियां दी हैं।”
राहुल ने अदालत से उनकी सुरक्षा के लिए इन खतरों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।