झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अपटन को मार गिराया

7 / 100 SEO Score

जानकारी के अनुसार, अपटन नक्सलियों का जोनल कमांडर था और लंबे समय से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि अपटन अपने दस्ते के साथ जंगल क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने अपटन को ढेर कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपटन कई जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी व सुरक्षाबलों पर हमले जैसी दर्जनों घटनाओं में वांछित था। उसके ऊपर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि अपटन के मारे जाने से नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है और इलाके में सक्रिय उसके गिरोह के मनोबल पर भी असर पड़ेगा।

Share

Leave a Reply