राजस्थान का एक गैंग OLX पर जनरेटर सस्ते रेट में बेचने के लिए डाला , जिसको खरीदने के लिए बलिया जिले के व्यावसायी अशोक सिंह अपने एक साथी के साथ जयपुर पहुंच गए !
अपराधियों ने दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और बहरोड़ ले आए , वहां दोनों की हत्या करके लाश कुएं में फेक दी , फिर इनके ATM कार्ड से 7.5 लाख रुपए भी निकाल लिए!
मृतक के भाई IRS अधिकारी हैं, इसलिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फोन लोकेशन के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं!