Bihar Chunav: चुनाव से पहले पूरी तरह से दरका महागठबंधन, 6 सीटों पर JMM का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

7 / 100 SEO Score

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए संग्राम जारी है, लेकिन इस बीच महागठबंधन में भी दरार पड़ चुकी है। 10 सीटों पर घटक दल आमने-सामने ही है। इधर गठबंधन की एक ओर पार्टी ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झामुमो ने ऐलान कर दिया है कि वह 6 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर उतरेगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस फैसले से राजद और महागठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। इन 6 सीटों पर आदिवासी वोटों की अच्छी संख्या है और अगर यहां वोट बंटते हैं, तो इसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है। इस वजह से महागठबंधन के उम्मीदवारों के वोट कटने की पूरी आशंका है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!