पुलिस ने अपने विशेष अभियान के तहत 11 पेशेवर जमानतदारों को पकड़ा है।
गैंग के लोगो ने गैंगस्टर, लूट, डकैती, गोकशी जैसे अपराध में ले रखी थी जमानत।
गैंग के लोग जेल में निरुद्ध अभियुक्त के परिजनों से प्रति जमानत 3 हजार रुपये लेते थे।
पेशेवर जमानतदारों की गैंग ये काम सिर्फ धन कमाने के लिए करती थी।
पूछताछ में जमानतदारों ने कई वकीलों के नाम भी बताए हैं।
एक जमानतदार 5 से 6 केसों में लेते थे फर्जी जमानत।
यक्ष प्रश्न है कि उक्त फेंक गैंग के संरक्षण और संलिप्त अधिवक्ताओं पर क्या पुलिस कार्यवाही करेगी ?
एसपी प्रतापगढ़ ने मुकदमें की विवेचना को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाये रखने के लिए SIT का गठन किया है। जिले की क्राइम ब्रांच उक्त मुकदमों की विवेचना करेगी- एसपी दीपक भूकर।