केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट्स के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। भोपाल और दिल्ली में उनके आवासों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम लागू किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए गए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया संकेतों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार देर रात से भोपाल और दिल्ली दोनों स्थानों पर लागू कर दी गई है। भोपाल में उनके 74 बंगला क्षेत्र स्थित सरकारी आवास (बी-8) के आसपास पुलिस द्वारा अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, आवास के इर्द-गिर्द तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की बात कही जा रह है।