इन्दू मार्केट में मोबाइल दुकानदारों के बीच मारपीट व तोड़फोड़, एक हिरासत में

10 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। शहर के इन्दू मार्केट में मोबाइल दुकानदारों के दो पक्षों के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो० उस्मान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!