नगरायुक्त ने रैन बसेरों में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

7 / 100 SEO Score

*लोग रजाइयों में दुबके थे और नगरायुक्त रैन बसेरो में कर रहे थे*
*व्यवस्थाओं का निरीक्षण*

सत्य सवेरा संवाददाता

उत्तर प्रदेश सहारनपुर। जब लोग रात करीब साढे़ दस बजे ठंड से सिकुडकर रजाइयों में
दुबके थे नगरायुक्त शिपू गिरि निगम द्वारा संचालित स्थायी व अस्थायी रैन
बसेरों का निरीक्षण करते हुए उनमें ठहरे लोगों का हाल जान रहे थे।
उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
नगरायुक्त मंगलवार की रात करीब साढे़ दस बजे सहायक नगरायुक्त एवं रैन
बसेरों के प्रभारी जे पी यादव के साथ जनमंच परिसर स्थित रैन बसेरे में
पहुंचे। उन्होंने वहां ठहरे लोगों के लिए गरम व ठंडे पेयजल की उपलब्धता,
हीटर, कंबल, बैडशीट, और शौचालयों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरों तथा साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। नगरायुक्त
ने जनमंच के पीछे बनाये गए अस्थायी रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां ठहरे लोगों से भी बात करते हुए जानकारी
ली कि उन्हें कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है।
नगरायुक्त ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए
कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए कहीं कोई कोताही न बरती जाए। नगरायुक्त
ने सहायक नगरायुक्त को स्पष्ट कहा कि रात में सड़क पर खुले आसमान के नीचे
कोई व्यक्ति न रहने पाए। उन्होंने शहर के पुलों एव सड़क किनारे रह रहे
लोगों को रैन बसेरों तक लाने के लिए दो ई-रिक्शाओं की व्यवस्था करने के
भी निर्देश दिए। रैन बसेरे के बाहर मेन होल का खराब ढक्कन बदलवाने को भी
कहा। नगरायुक्त ने कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह व सड़क पर रात बिताने वाले
लोगों को उठाकर रैन बसेरों में लाने वाले निगम के कर्मचारियों से भी
जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को
कहा कि कोई असामाजिक तत्व रैन बसेर पर शराब पीकर उत्पात न मचाये इसके लिए
पुलिस मोबाइल पार्टी की भी पुलिसिंग होती रहे।

Sks news
*क्षेत्रवासियों ने नगरायुक्त को भेजा शिकायती पत्र*
*नाला मानक के अनुरूप न बनाये जाने से आक्रोश*

उत्तर प्रदेश सहारनपुर। वार्ड नं0 69 के क्षेत्रवासियांे ने वार्ड में बने नाले को
मानक के अनुरूप न बनाये जाने की शिकायत नगरायुक्त नगर निगम से की है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि मौहल्ला ढोलीखाल वार्ड नं0 69 में नगर
निगम द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है, जिसमें ठेकेदार व निगम
अधिकारियों की मिलीभगत से नाले का सही प्रकार से निर्माण नही ंकिया गया
है। नाले में अत्यंत घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया है साथ नाला
गन्दगी से भरा हुआ है। आरोप है कि नवनिर्मित नाला में घटिया सामग्री लगने
के कारण जल्द ही क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। क्षेत्रवासी शहाबुद्दीन
व रिजवान ने बताया कि उनके द्वारा सीएम पोर्टल पर भी इस बात की शिकायत
दर्ज करायी है। उन्होंने मांग की कि उक्त नाले को मानक के अनुरूप बनाया
जाये….

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!