संग्रामपुर थाना निरीक्षण: एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने जनसुनवाई और बीट पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

2 / 100 SEO Score

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अर्पणा रजत कौशिक ने बुधवार को थाना संग्रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क एवं वात्सल्य केंद्र का जायजा लिया और महिला व बाल अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीड़ितों से सम्मानजनक एवं मानवीय व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त, बीट पुलिसिंग और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, बीट व्यवस्था एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह को महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने, एंटी रोमियो स्क्वायड व मिशन शक्ति टीम को सक्रिय रखने तथा साइबर अपराधों में रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाने के भोजनालय का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के लिए पोषणयुक्त व प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराने की सलाह दी गई।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, सुरेश चंद्र यादव, राम प्रकाश यादव, राजेश कुमार सिंह, विनोद तिवारी, रामकुमार यादव, हेड मुहर्रिर रामधनी सहित समस्त महिला कर्मी, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply