आजमगढ़ सरकार द्वारा तदर्थ शिक्षकों के साथ किया गया अन्याय बर्दाश्त नहीं देवेन्द्र प्रताप सिंह-एम०एल०सी०

5 / 100 SEO Score

आजमगढ़ उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू विश्राम राय का पुण्यतिथि समारोह संयुक्त रूप से मुख्यालय स्थित गाँधी गुरूकुल इण्टर कालेज भंवरनाथ के प्रांगण में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे तथा संचालन जिलामंत्री साहेत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशमंत्री शैलेश राय के प्रस्ताव पर जिला कार्यकारिणी आजमगढ़ का कार्यकाल अगले सम्मेलन तक के लिए बढ़ा दिया गया। कार्यक्रम के पूर्व संगठन के प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में संसदीय परम्पराओं के गौरव एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू विश्राम राय की कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर प्रातः 8 बजे माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में सरस्वती इण्टर कालेज किशुनदासपुर के बच्चो एवं बच्चियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गयी, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में चोलते हुए सदस्य विधान परिषद देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के साथ वर्तमान सरकार ने जो अन्याय किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अन्याय के विरूद्ध सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष होंगा। नेताद्वय ने कहा कि इस तरह से वेतन रोककर के किसी की भी सेवा समाप्त नहीं की जा सकती है। हम सरकार से मांग करते है कि वह तदर्थ शिक्षकों का अवरूद्ध वेतन तत्कालबहाल करें तथा राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन की बहाली की भी बात सोचे । नेताद्धय ने अपने लम्बे भाषण में सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों के साथ हो रहा क्रूर मजाक न केवल अमानवीय बल्कि संविधान विरूद्ध है। निश्चित रूप से इस पर न्यायपालिका भी हस्तक्षेप करेगी। प्रदेश मंत्री शैलेश राय तथा जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे ने सरकार का ध्यान तदर्थ शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार पर भी खीचा। नेतद्वय ने कहा कि इस सरकार में तीन गुना भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिसकी सम्भावना कभी नहीं थी। राष्ट्रवाद के नाम पर आयी यह सरकार मानसिक रूप से सबको परेशान कर रही है। मण्डल अध्यक्ष सुनील राय तथा मंण्डल मंत्री दिनेश सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। नेताद्वय ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टावार पर प्रकाश डाला तथा सरकार से इसके समाधान की मांग किया। कार्यक्रम में जिन प्रमुख लोगों ने विचार किया वे थे शैलेश राय, बालकेश दूबे, शेषनाथ मिश्र, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, आर०पी० राय, के०डी० राय, साकेत चतुर्वेदी, पुनीत राय सभासद, विश्वनाथ राय एडवोकेट, नागेन्द्र कुमार, सुनील राय, दिनेश सिंह, बलवन्त श्रीवास्तव, रविशंकर लाल, अमित गुप्ता, हितेश आदि ।

 

बाइट देवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481