अपराधों को रोकने एवं आमजनमानस को मजबूत सुरक्षा आधार देने के उद्देश्य से कस्बा मुसाफिरखाना में की गयी पुलिस चौकी की स्थापना ।

2 / 100 SEO Score

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा फीता काटकर पुलिस चौकी कस्बा थाना मुसाफिरखाना का किया गया लोकार्पण । उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व आमजनमानस को त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा मुसाफिरखाना में पुलिस चौकी की स्थापना की गयी है, जिसका आज दिनांक 24.01.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना श्री विवेक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर श्री धीरेन्द्र कुमार यादव, अन्य अधि0/कर्म0गण व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।
“पुलिस चौकी कस्बा थाना मुसाफिरखाना” का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है । नई पुलिस चौकी के लोकार्पण के साथ आमजनमानस को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी एवं भीड़-भाड़ व संदेनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध में कमीं आयेगी एवं शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से संभव हो सकेगा साथ ही साथ स्थानीय लोगों एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से पुलिस व कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और अधिक मजबूत होगा ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!