सराहनीय कार्य: संग्रामपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

2 / 100 SEO Score

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 24 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 09/26 धारा 80, 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलाबचन्द्र पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम सरैया कनू, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उ0नि0 रामकुमार यादव, हे0का0 विनय मिश्रा तथा का0 अनिल कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a Reply