मुंबई में मूसलाधार बारिश, नासिक में मंगलवार को बादल फटने की आशंका; हाई अलर्ट पर प्रशासन

10 / 100 SEO Score

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक तीन मंजिला चाल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में पूरे महाराष्ट्र में बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंगलवार को नासिक में बादल फटने और 300 मिमी. तक बरसात होने की आशंका भी जताई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!