
नगरा नगर पंचायत में वर्षो से शौचालय निर्माण की मांग उठ रही थीं l लेकिन कुछ बधाओं कि वजह से नगरा के लोगों को निराश होना पड़ता था, लेकिन जनता कि आवाज और वार्ड के कई सभासदों व राजनितिक लोगों कि मांग पर व वार्ड नंबर 12 के सभासद रियाजुद्दीन गुड्डू ज़ी के बार बार के प्रयास से आज शौचालय निर्माण का भूमि पूजन का कार्य विधि विधान से सम्पन हुआ l
जैसी ही यह खबर आम जनमानस को हुई सभी लोग काफ़ी ख़ुश नजर आये l

बताते चले कि नगरा बाजार में प्रतिदिन लगभग पचासो गांव के लोग अपनी दैनिक जीवन के प्रयोग के सामान खरीदने व अन्य कार्यों से आते हैं जिसमे महिलाओं कि संख्या लगभग 50% होती हैं, ऐसे में नगरा में शौचालय के ना होने से उन्हें बहुत समस्या होती थीं, काफ़ी दिक्कते उठानी पडती थीं l
दसको पहले का एक शौचालय जरूर था लेकिन वह अपने अस्तित्व कि लड़ाई खुद लड़ रहा था काफ़ी जर्जर था और प्रयोग में नहीं आता था l
नगर कि अध्यक्ष श्रीमती इंदु देवी ने कहा कि महिला होने के नाते हमें भी बाजार में आने वाली महिलाओं कि चिंता जरूर होती थी लेकिन लगातार प्रयास के बाद भी यह संभव नहीं हो पाता था, लेकिन यह शौचायल महिलाओं पुरुषो और दिव्यांगों के लिए समर्पित होगा, और यह पुनीत कार्य जल्दी पूर्ण हो यही मेरी कामना हैं l
वही प्रतिनिधि उमाशंकर ज़ी ने विश्वास दिलाया कि थोड़ी देरी जरूर हुई लेकिन हम इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत थे और आज परिणामस्वरुप इसका भूमिपूजन सम्पन हुआ l
उन्होंने नगर पंचयात कि जनता को विश्वास दिलाया कि एक एक कर सारे अधूरे कार्य पुरे किये जायेंगे और हम अपने कार्यकाल को विकास के मामले में ऐतिहासिक बनाएंगे l