अयोध्या, उत्तरप्रदेश
समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को चंदाचोरी के आरोपी टिन्नू यादव से जोड़े जाने पर बिगड़ गयी है. आज सपा प्रवक्ता मनोज काका ने लखनऊ में बीजेपी सांसद और केन्द्रीयमंत्री निशिकांत दुबे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है.
अयोध्या चंदाचोरी कांड की पहली आवाज बने सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने को लिखित शिकायत दी है. आचार्य और दुबे ने दावा किया था कि अखिलेश की टिन्नू यादव से 980 बार बात हुई.
अखिलेश यादव इन आरोपों को लेकर भाजपा पर कल “फायर” हुए थे. उन्होने निशिकांत दुबे के दावे को चुनौती देते हुए ट्विट भी किया था.