नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

1 / 100 SEO Score

मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम रानीपुर थाने पर 14 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म के संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है।

इस मामले में रात को पांच व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। तहरीर के मुताबिक, जब किशोरी घर से अकेले शौच के लिए निकली थी तब अभियुक्तों ने घटना को अंजाम दिया। घटना का वीडियो बनाकर आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया कि किसी को इस बारे में बताने पर वे वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। उन्होंने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अत्री ने बताया कि घटना का एक वीडियो मिला है जिसे देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि पीड़िता के साथ जोर-जबरदस्ती हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता नाबालिग है इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो एक्ट) और भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई है, जो संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!