नगरा नगर पंचायत में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे क्षेत्र भर के नेता l
बता दें कि आज सुबह ही भाजपा नेता समरजीत सिंह और सपा नेता अखिलेश यादव ने नगरा बाजार के सिकंदरपुर मोड़ पर स्व उमाशंकर सिंह ज़ी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने का आह्वान किया था, जो देर साम दुर्गामंदिर के पास सुरु हुई l

जैसे ही क्षेत्र के लोगों क़ो खबर मिली उनके चाहने वालों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी और सबने पुष्प अर्पित कर अपने महबूब नेता क़ो श्रद्धांजलि दी l
साथ ही हर पार्टी दल के नेताओं ने उनको याद करते हुए उनके जीवन में किये गए सामाजिक कार्यों और जनता सेवा क़ो याद किया l
इस मौके पे भाजपा नेता समरजीत सिंह, सपा नेता अखिलेश यादव, इरफ़ान अहमद पिंटू यादव, पंकज कुमार, इमरान भाई,कमलेश,मनोज यादव के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे