अतरौलिया:
अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से इस वक्त की एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। अस्पताल में एक अज्ञात/लावारिस व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिनका वर्तमान में उपचार चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यक्ति की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके परिजनों या पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।यदि कोई भी सज्जन इस व्यक्ति को पहचानते हों या इनके परिजनों के बारे में कोई जानकारी रखते हों, तो कृपया अविलंब 100 शैय्या अस्पताल प्रशासन या नजदीकी अतरौलिया पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।