अयोध्या की मीरा मांझी का परिवार हुआ बेहाल नहीं जमा हों पा रहा बैंक का कर्ज सालो पहले देश के प्रधानमंत्री जी ने उनके घर आकर पिया था चाय

3 / 100 SEO Score

अयोध्या में मीरा मांझी जी के आवास पर अपने समाजवादी साथियों के साथ पहुंचे पवन पांडे परिवार की समस्याओं एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी ली तथा ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
बहन मीरा मांझी जी एवं उनके परिवार को विश्वास दिलाया कि बैंक का जो भी बकाया ऋण है, उसका पूरा भुगतान कराया जाएगा। परिवार को इस आर्थिक संकट से बाहर निकालने, उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराने और जीवन को पुनः खुशहाली एवं विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे हमेशा सुख दुःख में आप क़ो सहयोग करेंगे l
उन्होंने कहा की
इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि जिस घर में देश के मा० प्रधानमंत्री जी एवं मा० मुख्यमंत्री जी पहुँचे थे और उनके घर चाय पी थी। और जिस परिवार की खुशहाली की चर्चा पूरे देश में हुई हो, आज उसी परिवार को कर्ज, आर्थिक तंगी और आजीविका के संकट से जूझना पड़ रहा है। जिस परिवार के जीवन में बदलाव लाने के बड़े-बड़े दावे किए गए हों, यदि आज वही परिवार परेशान, बेहाल और भुखमरी के कगार पर पहुँच गया है, तो यह भाजपा सरकार के उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिनमें गरीबों के जीवन में खुशहाली और विकास लाने की बात कही जाती है।

वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री जी की इस मुलाकात का मीडिया में खूब प्रचार हुआ था और परिवार के जीवन में बदलाव लाने की बड़ी-बड़ी उम्मीदें जताई गई थीं। लेकिन लगभग तीन वर्ष बाद परिवार के अनुसार उनका कारोबार नहीं चल रहा और बैंक ऋण की किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया है। सवाल यह है कि क्या किसी गरीब के घर पहुँचकर चाय पी लेना और मीडिया में तस्वीरें दिखा देना ही विकास है? क्या उस परिवार को रोजगार, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है?

गरीबों की तकदीर बड़े-बड़े प्रचार और खोखले दावों से नहीं, बल्कि संकट के समय उनके साथ खड़े होने, वास्तविक सहायता पहुँचाने और धरातल पर ठोस कार्य करने से बदलती है। जरूरत है कि गरीब परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के वास्तविक अवसर दिए जाएँ।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव जी, प्रवक्ता श्री राकेश यादव जी (एडवोकेट), रियाज अहमद जी, श्री राजू यादव जी, श्री मोहित यादव जी, श्री युवराज यादव जी, श्री सत्येंद्र मिश्रा जी, श्री नीरज मांझी जी, श्री सूरज मांझी जी, श्री मनजीत मांझी जी, श्री अमरजीत जी, श्री राजू मांझी जी सहित पार्टी के पदाधिकारी व अन्य जन उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!