Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - Saty Savera

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

8 / 100

रिपोर्टर सबलू राजभर

थाना- कोतवाली

पूर्व की घटना- दिनांक- 13.9.23 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुयी कि प्रेमपाल राम बौध नामक व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक पर विशेष धर्म के देवी देवताओं के विरूद्ध आपत्तिजनक एवं धार्मिक टिप्पणी प्रसारित किया जा रहा था , जिससे आम जनता मे क्षोभ था तथा समाज में जातीय एंव धार्मिक उन्माद फैलाने व शान्ति व्यवस्था बाधित करने के आशय से इसके द्वारा पोस्ट किया जा रहा था । जिसके आधार पर तत्कालिन प्र0नि0 कोतवाली राजकुमार सिंह द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 526/23 धारा 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 

गिरफ्तारी का विवरण- दिनाकं 15.11.2023 को नि0अ0 रफी आलम मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी खजूरी निवासी खजूरी थाना परौर जिला शाहजहांपुर हाल पता ग्राम भटौली थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को जुनैदगंज चौराहे से समय 14.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से 01 मोबाईल फोन vivo y22 टच स्क्रीन रंग आसमानी बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

1-मु0अ0सं0 605/23 धारा 66डी आईटी एक्ट व 295ए भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़। 

आपराधिक इतिहास –  

1. मु0अ0सं0 605/23 धारा 66डी आईटी एक्ट व 295ए भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

2. मु0अ0सं0 526/2023 धारा 66 डी आईटी एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1-प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी खजूरी निवासी खजूरी थाना परौर जिला शाहजहांपुर हाल पता ग्राम भटौली थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी का विवरणः- 01 मोबाईल फोन vivo y22 टच स्क्रीन रंग आसमानी ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

नि0अ0 रफी आलम थाना कोतवाली आजमगढ़ 

उ0नि0 मो0 अबूशाद अहमद प्रभारी साइबर सेल आजमगढ़ ।

का0 सत्येन्द्र यादव, साइबर सेल आजमगढ़ ।

का0 राहुल सिंह, साइबर सेल आजमगढ़

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481