रक्तदान उत्सव का रक्तदान के साथ हुआ समापन

आजमगढ़: अकांक्षा समिति के तत्वाधान में मनाया जा रहा रक्तदान उत्सव का रविवार को समापन हुआ l सुबह डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बुजुर्ग, सभी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने में मस्त हो गएl पतंग से आजमगढ़ का मैदान रंगीन हो गया l छोटे बच्चों में एक दूसरे की पतंग काटने का भी उत्साह था और जैसे ही पतंग कटती थी, बच्चों का एक झुंड उसकी तरफ दौड़ जाता था l मुख्य अतिथि डीएम विशाल भारद्वाज का स्वागत आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अंगिरा भारद्वाज तथा सचिव नूपुर गुप्ता द्वारा किया गया l डीएम ने भी बच्चों के साथ मिलकर पतंग उड़ाई l इसके बाद मुख्य अतिथि तथा आकांक्षा समिति के सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों और उपस्थित जन समूह को लाई, गट्टा, चूड़ा, गुड वितरित किया गया l इसके बाद रमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान का कार्यक्रम शुरू हुआ l एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, डॉक्टर सुमन यादव, डॉ अर्चना सिंह, प्रशांत राय, सुधीर राय, मनीष सिंह सहित 38 लोगों ने रक्तदान किया l

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!