देशी शराब की दुकान पर पियक्कडो और असामाजिक तत्वो का जमावड़ा तत्काल बन्द करने की डीएम व एसपी से की गुहार

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-अशोक कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा ग्राम पंचायत पूर क्षेत्र के जगदरा गांव में स्थित सरकारी देशी शराब की दूकान पर पियक्कड़ों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आसपास के निवासियों के लिये न केवल समस्या बन गया है। बल्कि वहां का माहौल बिगड़ रहा है जिस से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित नागरिकों ने ठेका को तत्काल बन्द करने की डी एम व एस पी महोदय से मांग किया है। चेतावनी दी है कि यदि दूकान को शीघ्र बन्द नहीं कराया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।इस सम्बंध में किसान नेता पंकज सिंह ने कहा है कि वर्तमान में श्रीराम मंदिर का माहौल चल रहा है और नागरिक उसके जश्न में डूबे हुए हैं। जबकि ठेकेदार व उनका सेल्समैन गांव का माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। बताया कि ठेका के आसपास आधा दर्जन से अधिक विद्यालय है जहां शराबखाने के कारण बच्चों के शिक्षण पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है।यह आरोप लगाया है कि सेल्समैन द्वारा शराब में पानी मिला कर बेचने से ग्राहकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!