प्रदेश के अधिकांश गौशाला में पशुओं को ठंड से बचाने का इंतजाम नाकाफी, रौशन सिंह चंदन

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

ठंड से बचाने को नहीं पहनाये जा रहे काऊ कोट व नहीं जलाये जा रहा अलाव…

सरकारी पैसे का बंदरबाट कर रहे कर्मचारी… उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रौशन सिंह चंदन ने मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय योगी जी महाराज जी से निवेदन किया है कि प्रदेश के हजारों गौशाला की इस कड़कड़ाती ठंड में पशुओं की दुर्व्यवस्था पर ध्यान दे. प्रदेश के अधिकांश गौशाला में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जो काऊ कोट व अलाव के लिए धन आवंटित किया गया है, उसका इसके कर्मचारी बंदरबाट कर दिए है.
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकांश गौशालाओं में बदइंतजामी अपने चरम पर पहुँच गई है. इस भीषण ठंड में किसी भी आश्रित पशुओं को अभी तक कोट नहीं पहनाया गया है. हालत यह है कि पशु बाड़े में मवेशी ठंड में ठिठर कर मौत के मुंह में जा रहे है.. गौशालाओं में जिम्मेदार कर्मचारी मृत पशुओं के अंतिम संस्कार में भी घोर लापरवाही बरत रहे है. हालत यह है कि मृत पशु कई घंटों तक जीवित मवेशी के बीच मृत हालत में पड़े रहते है.
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रौशन सिंह ने अधिकारिओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ गौशालाओं में महज प्लास्टिक की तिरपाल का सहारा लिया जा रहा है जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है..
श्री चंदन ने मुख्यमंत्री जी से इस ओर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि हम सबकी गौ माताएँ सुरक्षित रहें..

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!