तीन लाख के सोने के आभूषण आरपीएफ महिला यात्री को लौटाया

1 / 100 SEO Score

आरपीएफ उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल राम नगीना द्वारा बुधवार को छठ त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त करने के दौरान लावारिस रूप से एक छोटा बैग प्लेटफार्म पर पाया गया।बैग में सोने का एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान का टॉप्स, एक जोड़ी सुई धागा बरामद हुआ। जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जमा किया गया। करीब एक घंटे के बाद महिला यात्री श्वेता मिश्रा पत्नी सुजीत द्विवेदी निवासी चांदपुर वाराणसी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर आकर बताया कि वह ट्रेन नंबर 15104 बनारस- गोरखपुर इंटरसिटी से कोच संख्या सी-2 में 60 नंबर बर्थ पर वाराणसी से मऊ तक यात्रा कर रही थी। उक्त ट्रेन के मऊ स्टेशन पर आगमन पर प्लेटफार्म पर बैठ गई जहां उनकी छोटी बच्ची द्वारा उनके बैग को खोलकर कुछ सामान निकाल रही थी जिसके कारण उनके एक सोने का बैग कही छूट गया। महिला यात्री के उक्त आभूषण के खरीदे गए रसीद की प्रति, आधार कार्ड, रेलवे आरक्षित टिकट, मोबाइल में बरामद उक्त आभूषण की पूर्व में खींची गई फोटो इत्यादि से सत्यापन कर सुपुर्द किया गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!