शिरोमणि गुरु रविदास की मनाई गई जयंती

1 / 100 SEO Score

मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से होता है छोटा बड़ा
सगड़ी (आजमगढ़)। क्षेत्र के बनकर बाजार स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला पहनाकर शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
चारो तरफ हंसी खुशी का माहौल रहा। बनकट, पुरुषोत्तमपुर, रामपुर मुबारकपट्टी, फुलवरिया, बलिया कल्याणपुर , मैगापुर गुलउर, लंगरपुर, अमरौला देह आदि गांवों से संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी जुलूस के शक्ल में गाजे-बाजे के साथ पुलिस ⁰प्रशासन के मौजूदगी में नाचते गाते जयकारे लगाते बनकट बाजार पहुंचे। वहां जुलूस समारोह के रूप में परणित हों गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि व डा भीमराव अम्बेडकर के चरणों पर पुष्पांजलि अर्पित कर त्रिसरण पंचशील से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जाति- पात, छुआ छूत, ढोंग,पांखड, आडम्बर, के प्रबल विरोधी थे। समता मूलक समाज के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से छोटा बड़ा नहीं होता। वे ज्ञानाश्रयी शाखा के संत के साथ साथ कवि भी थे। वे अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुए लोगों को नई दिशा दी।

Leave a Reply