पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला किया दर्ज, ग्रामीणों ने एक्सीडेंट नहीं हत्या बताया

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रवेश के जनपद बलिया से है जहां गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपूरा गांव में होली के दिन सोमवार की रात को रतसर सिकरिया मार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास खून से लथपथ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। आपको बताते चले की पखनपूरा गांव निवासी विजय शंकर यादव का 26 वर्षीय पुत्र हरिकेश यादव सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर लगभग चार सौ मीटर दूर रतसर सिकरिया मार्ग पर बीएसएनएल टावर के समीप अपने डेरे पर सोने के लिए निकला था।की आधे घंटे बाद किसी ने शोरगुल किया कि एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा हुआ है जिसे घसीटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में ले जाकर के छुपा दिया गया था। जब इसकी जानकारी गांव वालों की हुई तो गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस भी पहुंची जहां मृतक युवा की लाश को पाया मृतक के पिता थाने पर पहुंचकर एक तहरीर दिया और कहा की मेरे बेटे की हत्या हुई है लेकिन SO साहब ने कहा कि नहीं हत्या नहीं है एक्सीडेंट है प्रधान ने कहा कि साहब एक्सीडेंट नहीं हो सकता है जिस तरह के मौके वारदात को देखने से पता चलता है की हत्या करके लाश को गड्ढे के किनारे छुपाई गई है लेकिन SO साहब नहीं माने और प्रधान को ही बोल करके एक्सीडेंटल का केस लिखवाया। जिसे मृतक के पिता पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने न्याय की गुहार लगाई और कहा कि एसपी साहब मुझे न्याय होनी चाहिए मेरे पुत्र को हत्या की गई है एसपी साहब एप्लीकेशन लेकर जांच के लिए आदेश किया उसके बाद मीडिया कर्मी जब गांव में सच जानने के लिए गया तो देखा कि सारे गांव के लोग एवं पीड़ित परिवार के लोग और ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने भी कहा कि एक्सीडेंट नहीं हत्या है जब इसकी सच्चाई मीडिया कर्मी ने लगाया तो पता चला कि यह घटना प्रेम प्रसंग के कारण पहले से चल रहा था उसी को लेकर यह घटना पारीत हुई है अगर असल जांच होने पर ही पता चलेगा की सच्चाई क्या है आइए सुनते हैं ग्रामीण जनता की जुबानी प्रधान की जुबानी और मृत के बहन की जुबानी क्या कुछ कह रहे हैं

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!