पत्नी की बेवफाई फंदे पर झूला पति सुसाइट नोट में लिखी बेवफाई की कहानी

1 / 100 SEO Score

पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा फंदे पर झूला पति, प्रधान का पुत्र था मृतक; सुसाइट नोट में लिखी बेवफाई की कहानी

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी युवक ने पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की देर शाम अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दिया। उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटक कर जान दिया।

वह गांव के प्रधान का पुत्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मौके से सुसाइट नोट मिला है, जिस पर उसने पत्नी के बेवफाई की पूरी कहानी लिखी है।
गोधना गांव के प्रधान राजेंद्र राम का पुत्र सुनील कुमार की लाश शुक्रवार की देर शाम घर में ही पंखे से रस्सी के सहारे लटकती मिली। सुनील को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मौके से पुलिस ने एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने पत्नी की बेवफाई की पूरी कहानी लिखी है। सुसाइट नोट में सुनील ने लिखा है कि, पत्नी रीता अपने किसी दोस्त से बात करती है। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। इतना ही नहीं उसकी इस बेवफाई में उसका भाई भी साथ देता था। सुनील रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहता था। 20 दिन पूर्व ही वह दिल्ली से वापस लौटा था। मृतक सात भाईयों में तीसरे नंबरी पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share

One Comment

Leave a Reply