ब्यूरो-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से आ रही है जहाँ राजस्व निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह उर्फ (भारत सिंह) के होनहार पुत्र 24 वर्ष लखनऊ में उनके आवास पर 4-12-24 को आकस्मिक तबीयत खराब होने से डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही इंतकाल हो गया। इंतकाल की खबर सुनकर पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद के अधिकारीगण तहसील बासडीह के अन्तर्गत ग्राम पोस्ट सुल्तानपुर(टोलापुर बाजार)के
राजस्व निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिए उनके दरवाजे पर हजारों की संख्या में लोग समाचार सुनने के बाद सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार घाघरा घाट के किनारे किया गया। आज पूर्व एसडीएम जगतनरायण सिंह का बुरा हाल हो गया है और निर्भय नारायण सिंह भदहोसी हो गए हैं चुकी जगतनरायण सिंह के तीन पुत्र पहला पुत्र निर्भय सिंह(राजस्व निरीक्षक के पद पर है) दुसरा पुत्र अभय सिंह( चकबंदी के पद पर है)तीसरा पुत्र नरेन्द्र सिहं(एक्सपर्ट मे डायरेक्टर के पद पर है)। राजस्व निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह के तीन पुत्री स्वाती सिंह ,काजल सिंह ,अनुराधा सिंह,व एक पुत्र शुभम सिह इन पुत्रीयो की शादी हो चुकी है। पुत्र स्वर्गीय शुभम सिहं अभी हाल ही में बी कम पास किया है और बहुत ही होनहार लड़का था और आगे की तैयारी भी कर रहा था इतना होनहार लड़का आज के जमाने में होना बहुत मुश्किल है बहुत ही मिलनसार मृदुल भाषी विचार का था क्षेत्र में चर्चा का विषय है।सभी परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है मां की हालत ऐसी है कि रोते-रोते बदहोश हो जा रही है पूरा घर और पूरा गांव का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।जो एक होनहार पुत्र दुनिया से अलविदा हो गया ईश्वर इनको अपने चरणों में स्थान दें।जिनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना एव ब्रम्हभोज दिनाक 16-12-24 को दिन सोमवार उनके निवास स्थान से सम्पन्न होना सुनिश्चित है।