*बाँसडीह विधायिका केतकी सिंह के ससुर विश्राम सिंह द्वारा 300 दिव्यांगो को निः शुल्क वितरित किया गया*

10 / 100 SEO Score

ब्यूरो-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की राष्ट्रीय वयो श्री योजना के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत जिगनी में पूर्व प्रधान स्वर्गीय चंद्रमा सिंह के यादगार में आज कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय जिगनी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बॉसडीह की विधायिका केतकी सिंह के ससुर विश्राम सिंह रहे। आज दिव्यांगों को नि:शुल्क यंत्र 24 लाख रुपए का वितरण किया गया। जहां 300 दिव्यांग लोगों को द्दड़ी,वाम्कर,ब्हीलचेयर,कान की मशीन,स्पाइनल,सपोर्ट,
सरवाइकल, कालर, इत्यादि सहायक यंत्र एव उपकरणो के निः शुल्क वितरण हुआ। ऐसा कार्यक्रम पुरे विधानसभा में 10 जगहो पर लगाया जाएगा। और दिव्यांगों को मदद कर अपने पैरों पर चलने का काम किया जाएगा। वही विश्राम सिंह ने कहा की यूपी सरकार बुढ़े, बच्चे,जवान सबके कल्याण के लिए काम कर रही है।किसानो के हित मे तमाम फैसले हो रहे है। प्रदेश मे चारो ओर अमन चैन और शांति का माहौल है।दिव्याग बुजुर्ग नागरिको के लिए वरदान सिद्ध होगा।जीवन सहायक उपकरणो से उनका जिंदगी आसान हो जायगी। दिव्यांगों को माला पहनकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक और वर्तमान प्रधान राजेश सिंह ने अपने संबोधन में दिव्यांगों के बारे में और सरकार की उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राणा कुदाल सिंह ने उपस्थित जनता को बताया कि सरकार यह योजना देकर दिव्यांगों के लिए बहुत ही अच्छा कदम उठाई है। ऐसी अब तक कोई सरकार ने कदम नहीं उठाया है आज आप लोगों के बीच के माननीय विधायीका केतकी सिंह द्वारा बहुत ही सराहनी काम किया गया है। वही दीपू सिंह और प्रधान प्रतिनिधि कामाख्या सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन लोगों के प्रयास से आज दिव्यांग जनों को यंत्र का सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है यह बहुत ही अच्छा पहल किए हैं इन दोनों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।व्यवस्थापक श्रीनिधि सिंह ने कहा की आसरा केन्द्र बलिया पर निः शुल्क पंजीकरण करवाये।इस अवसर पर ग्राम प्रधान एव क्षेत्र के गणमान लोग उपस्थित रहे।इस कार्य क्रम का अध्यक्षता कर रहें थे प्रधान शारदानन्द साहनी संचालन कर रहे थे जोगिंदर सिंह।कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी, जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा राजेश सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्रीनिवास मिश्र , कन्हैया सिंह, कमलेश उपाध्याय, शुभम सिंह, अजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदानंद साहनी, वरिष्ठ छात्र नेता यसजीत सिंह, मनीष सिंह, युवा भाजपा नेता राणा कुदाल सिंह, कृष्ण चौहान, चेतेश्वर राम, प्रिंस तिवारी, शिवजी गुप्ता, पवन राजभर, कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी भाइयों बहनों को टिपू सिंह ने अभिनंदन किया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!