मुंबई के पास बुधवार को एक फेरी नीलकमल के डूबने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, करीब 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

7 / 100 SEO Score

मुंबई के पास बुधवार को एक फेरी नीलकमल के डूबने से 13 यात्रियों की मौत हो गई, करीब 66 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह फेरी एलीफेंटा आइलैंड की तरफ यात्रियों को लेकर जा रही थी. बताया जा रहा है कि फेरी में करीब 80 लोग सवार थे. यह घटना 5 बजकर 15 मिनट पर हुई. सरकार मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नाव हादसे की जांच नेवी करेगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाम एक छोटी नाव फेरी नीलकमल से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ. हादसे के बाद नौसेना, कोस्ट गार्ड, मरीन पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. यात्रियों को लाइफ जैकेट देकर बचाया गया. नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की एक बोट के साथ-साथ चार हेलीकॉप्टर इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए. पइसके अलावा पुलिस और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!